logo

अस्पताल जा रहे रिटायर आर्मी जवान से हुई मोबाइल-पर्स छिनतई

0625.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अस्पताल जा रहे रिटायर्ड आर्मी जवान के साथ छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की सुबह रिटायर आर्मी के जवान विश्वजीत प्रसाद अपनी पत्नी के साथ आर्मी अस्पताल जा रहे थे। इस बीच बाइक पर आ दो अपरधियों ने रिटायर आर्मी के जवान विश्वजीत प्रसाद से मोबाइल और पर्स की छिनतई की। फिर बड़े आराम से फरार हो ग। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N