logo

रांची के थानों में पदस्थापित 192 ड्राइवरों का हुआ तबादला, एसएसपी ने आदेश किया जारी

रांची के थानों में पदस्थापित 192 ड्राइवरों का हुआ तबादला, एसएसपी ने आदेश किया जारी

द फॉलोअप डेस्क
रांची के विभिन्न थानों में पदस्थापित 192 वाहन चालकों का तबादला मंगलवार को कर दिया गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने लंबे समय से एक ही थाना में पदस्थापित  वाहन चालकों का तबादला करते हुए सभी चालकों को जल्द से जल्द प्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया। मालूम हो कि जिन 192 वाहन चालकों का ट्रांसफर हुआ वे लंबे समय से थाना के वाहन, पीसीआर और इंटरसेप्टर वाहन में कार्यरत थे। इनका तबादला रांची जिले में ही एक थाने से दूसरे थाने में की गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N