logo

ट्रिपल आईटी और युवा सदन करेंगे सीएसआर सेल स्थापित, हुआ एमओयू

1845.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विश्व पर्यावरण दिवस पर ट्रिपल आईटी रांची और युवा सदन के बीच एक एमओयू हुआ। ट्रिपल आईटी रांची की ओर से निदेशक प्रो. जितेंद्र मिश्र और युवा सदन के अध्यक्ष आकाश पांडेय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत ट्रिपल आईटी रांची और युवा सदन द्वारा एक सीएसआर सेल स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक प्रो. विष्णु प्रिये ने बताया कि सीएसआर के क्षेत्र में काम करने से कंपनी की सामाजिक दायित्व पूरी होगी। लोगों का उत्थान होगा। इस सेल के माध्यम से हम कंपनी और नॉन प्रॉफिट दोनों की मदद कर पाएंगे। सभी स्टेक होल्डर्स से उन्होंने कहा कि इस मुहीम का हिस्सा बन कर उन्हें अपना योगदान देना चाहिए

लोगों तक लाभ पहुंचे इसके लिए करेंगे कार्य
युवा सदन के अध्यक्ष आकाश पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार के तरफ से कंपनियों को सीएसआर के तहत 2% दान देना लोगो की भलाई के लिए देना है। ये पैसा बहुत हद तक अनयूटिलाइज्ड रहता है। हम इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने के साथ सही लोगों तक पहुंच सके इसके लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बहुत जल्द एक सीएसआर कॉन्क्लेव करने की बात कही। मौके पर ट्रिपल आईटी रांची के असिस्टेंट रजिस्ट्रार रुपेश कुमार वर्मा, शादाब हसन सहित संस्थान के सभी शिक्षक के अलावा युवा सदन के प्रमोद कुमार, आशीष शीतल, तौकीर अंजुम और अमित श्रीवास्तव, दानिश, आयुष और अन्य सदस्य मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N