मुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने से करीब 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मृत व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।