logo

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड : प्रसाद हॉस्पिटल में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा- जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

नन3.jpg

मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में आधिकारिक रुप से 4 लोगों की मौत हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दुख जताते हुए कहा कि इसकी जांच हो रही है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य के डीप्टी सीएम ने मृतक के प्रति शोक प्रकट किया और परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस संकट की घड़ी में संबल दें।    

 

 

राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
बीते रात करीब साढ़े 3 बजे जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में अचानक लगी भीषण आग में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना को लेकर मुख्यम्त्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही राज्य सरकार ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने को कहा गया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को यह भरोशा दिलाते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।

डीप्टी सीएम ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस दर्दनाक घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी अस्पताल में इस तरह की दुर्घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पता लगाएगी कि आखिर आग कैसे लगी। अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। डीप्टी सीएम ने आगे कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस घटना के बाद दुख जताया और मृतक के परिजनों के लिए ईश्वर से उन्हें संबल देने की प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

Tags - Muzaffarpur hospital fire Bihar hospital fire incident Prasad Hospital fire