logo

27 को नेमरा जाएंगे CM , शहीद दादा सोबरन मांझी के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

27 को नेमरा जाएंगे CM , शहीद दादा सोबरन मांझी के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

द फॉलोअप, रामगढ़ः

CM News Ramgurh: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को रामगढ़ जाएंगे। शहीद सोबरन मांझी के शहादत दिवस आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के प्रस्तावित रामगढ़ दौरे को लेकर उपायुक्त  ऋतुराज व एसपी मुकेश लूनायत ने कार्यक्रम स्थल गोला प्रखंड अंतर्गत बरलंगा पंचायत के लुकैयाटांड का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम के आलोक में विधि व्यवस्था,सुरक्षा,यातायात  व अन्य आवश्यक सेवाओं जैसे पेयजल व शौचालय की व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए साथ ही सभी विभागों को समन्वय बना कर समय रहते सारी तैयारियां पूरा करने को कहा। वहीं एसपी मुकेश लूनायत ने सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी और गश्त में तेजी लाने को कहा।

गौरतलब है कि मुख्यमत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को अपने दादा शहीद सोबरन मांझी जिनकी हत्या 27 नवंबर 1957  को गोला  के जंगल के पास छात्रावास में पढ़ रहे शिबू सोरेन के लिए राशन लाने के क्रम में  घात लगाकर कर दी गई थी। उसके बाद वे लंबे समय तक शोषण और सूदखोरों के खिलाफ आदिवासी संघर्ष के नायक रहे। तब से 27 नवंबर को प्रत्येक वर्ष  गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में का शहादत दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में सीएम  अपने गृह जिले रामगढ़ के गोला प्रखंड आने वाले हैं।

Tags - CMHemant SorenNemraNovember 27Sobaran Manjhi