logo

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लोग गिरफ्तार

िे्ि.jpg

मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुष्टि करते हुए सिटी एसपी ने कहा कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 

हॉस्पिटल में लगी थी अचानक आग 
बीते गुरुवार को जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में अस्पताल के आईसीयू समेत कई हिस्से प्रभावित हुए। हादसे के वक्त अस्पताल में दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती थे, जिनमें कई गंभीर मरीज आईसीयू में इलाजरत थे। आग और धुएं के कारण मरीजों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया था।

CM सम्राट, स्वास्थ्य मंत्री निशांत और डीप्टी सीएम ने जताई शोक

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मृत व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।सीएम ने लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया। घायलों के उपचार के लिए सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा स्वास्थय मंत्री निशांत कुमार और डिप्टी सीएम ने भी गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही युद्धस्तर पर इसकी जांच कराने की बात कही थी।

Tags - Muzaffarpur hospital fire Muzaffarpur fire incident Prasad Hospital fire