logo

मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल अग्निकांड का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, सेवानिवृत्त जज से जांच की मांग

््3.jpg

मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल अग्निकांड का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मामले में सेवानिवृत्त जज से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता SK झा ने NHRC, नई दिल्ली औऱ राज्य मानवाधिकार आयोग, पटना में याचिका दायर की है। प्रशासन की तरफ से आधिकारिक पुष्टि की गई है कि 4 लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।

निष्पक्ष और व्यापक जांच जरूरी
बीते रात करीब साढ़े 3 बजे अचानक आग लगी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों की घायल होने की सूचना है। इसे लेकर मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने इस हादसे को बेहद गंभीर और मानवीय दृष्टि से चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना की निष्पक्ष और व्यापक जांच जरूरी है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके।

उच्चस्तरीय जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा
याचिका में पूरे मामले की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की गई है। अधिवक्ता का कहना है कि स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई। उन्होंने आयोग से यह भी आग्रह किया है कि जांच में अस्पताल प्रबंधन या किसी अन्य पक्ष की गलती सामने आने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस-प्रशासन और एफएसएल की टीम मामले में छानबीन में कर रही है।

Tags - Muzaffarpur hospital fire Prasad Hospital fire Muzaffarpur fire tragedy NHRC complaint