झारखंड में सक्रिय मानसून से भारी बारिश का दौर शुरू। IMD ने चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जानिए रांची सहित अपने जिले के मौसम का पूरा हाल और पूर्वानुमान।
JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मागं को लेकर जारी आंदोलन के बीच सरकार ने JSSC-CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इससे JSSC-CGL में चयनित अभ्यर्थी आक्रोशित हैं और प्रोजेक्ट भवन के पास भारी बारिश के बीच विरोध
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अब वे घर जाएं, पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी करें
बहुप्रतीक्षित हर हर महादेव संघ भजन संध्या का पावन अवसर एक बार फिर आ गया है। चलो कांवरिया बाबा धाम की तरह "आओ भक्तों कालीमाटी में बिताएं बाबा नाम की शाम" के भावपूर्ण अनुरोध के साथ सावन महीने के अंतिम सोमवार की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है।
जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार दोपहर टेल्को थानाक्षेत्र के नीलडीह ग्वाला बस्ती स्थित रामाधीन बागान के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने न्यूवोको सीमेंट प्लांट के कर्मचारी को चापड़ की नोक पर लूट लिया।
JSSC-CGL के चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा परिस्थिति में सभी चयनित अभ्यर्थी अपने भविष्य के प्रति आशंकित हैं।
JPSC की तात्कालीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए बीएन राम को गिरफ्तार किया है। बीएन राम पर आरोप है कि उन्होंने JPSC सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू मैनेज करने के नाम पर अभ्यर्थियों से 40 लाख रुपये की वसूली की।
विरोध प्रदर्शन और हंगामे की यह तस्वीर गिरिडीह के गांडेय में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अहिल्यापुर की है। छात्रों ने नई स्कूल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की छत की ढलाई में गड़बड़ी का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
7वीं JPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने के बावजूद जाति प्रमाण पत्र में त्रुटि का हवाला देकर चंचला कुमारी नाम की अभ्यर्थी का रिजल्ट रोके जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
पहले दिन के दो बजे से स्टेट गेस्ट हाउस में होनी थी सरकार के साथ छात्रों की बैठक
JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि हम किसी भी मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे। सरकार और छात्रों के डेलिगेशन के बीच कोई गुप्त वार्ता नहीं होगा, बल्कि खुले मंच पर बातचीत होगी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर राज्य के तीन अहम मुद्दों JPSC-JSSC परीक्षा विवाद, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 और SIR पर अपना स्टैंड साफ किया।