logo

Bokaro : वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में काम के दौरान दो मजदूरों की मौत

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में काम के दौरान दो मजदूरों की मौत

द फॉलोअप डेस्क:

Jharkhand news: चंदनकियारी (Chandankiyari) के सियालजोड़ी (Sialjori) थाना क्षेत्र स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील (Vedanta Electrosteel) प्लांट में रविवार (Sunday) सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 (Blast Furnace 1) में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

गैस की चपेट में आने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों की मौत गैस की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Vedanta Electrosteel accident Vedanta Electrosteel workers death