दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
दुमका में NEET में लगातार असफलता से तनावग्रस्त 33 वर्षीय विनिता ने आत्महत्या कर ली। कोटा-पटना से तैयारी के बाद भी नहीं मिला था प्रवेश।
दुमका रेलवे कोयला डंपिंग में ड्यूटी से लौट रहे मजदूर मंतोष खिरहर की कोयला लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।
दुमका के हंसडीहा में कोलकाता STF और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़। लेथ मशीन समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में।
दुमका के जरमुंडी से बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की मौत के मामले में अब विधायक और उनके परिवार समेत नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतक के परिजनों ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के नौनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में सोनू का शव फंदे से लटका
दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के घर से देर रात एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू राउत के रूप में हुई है
कमरे में युवक के साथ मिली महिला: दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव में बुधवार रात एक आदिवासी महिला को उसके देवर ने दूसरे गांव के युवक के साथ घर के कमरे में देख लिया।
वघर के सारठ थाना की पुलिस बताकर दुमका में वसूली करने पहुंचे दो युवकों का ग्रामीणों ने ऐसा इलाज किया कि वे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। महिला के बेटे को शक हुआ तो उसने पुलिस बुला ली, लेकिन उससे पहले ग्रामीणों ने दोनों को खंभे से बांध दिया। जानें क्या है पूरा मा
दुमका नगर थाना परिसर में सोमवार को प्रेम प्रसंग के विवाद के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस की मौजूदगी में एक युवती ने अपने प्रेमी की कनपटी पर जोरदार थप्पड़ मार दिया।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान सोम हेम्ब्रम के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी कुरुवा इलाके में रविवार को गैस सिलेंडर चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा हुआ। टावर चौक स्थित एक गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन से सिलेंडर चोरी कर भाग रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा।
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बहियार स्थित कोदवा बांध के पास एक कुएं से 36 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अशोक पोद्दार की पत्नी पत्रिका देवी के रूप में हुई है।