logo

Bokaro की खबरें

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग। सीआइएसएफ फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला। जानिए पूरी खबर।

बोकारो में साधु बनकर घर पहुंचे ठग, चमत्कार का झांसा देकर सोने के गहने लेकर फरार; 2 सगे भाई गिरफ्तार

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में साधु के वेश में चमत्कार दिखाकर महिला से सोने के आभूषण ठगने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से ठगी के आभूषण और पीतल के लॉकेट बरामद किए हैं।

बोकारो में देवर ने भाभी–भतीजे को भुजाली से काट डाला, हालत नाजुक; क्यों हुआ खूनी खेल!

बोकारो के सेक्टर-9 में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सेक्टर-9/D, स्ट्रीट नंबर 36 स्थित क्वार्टर नंबर 752 में कथित तौर पर देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजे पर भुजाली से हमला कर दिया।

बोकारो : रैयतों को नियोजन न मिलने पर कोल ब्लॉक बंद करने की घोषणा, मुख्य द्वार पर निषेधाज्ञा लागू

बोकारो में जेएसडब्ल्यू पर्वतपुर कोल ब्लॉक के रैयतों को नियोजन न मिलने के विरोध में मुख्य द्वार बंद करने की घोषणा के बाद, जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोल ब्लॉक के मुख्य द्वार के 50 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी है।

बोकारो के गोमिया में घुसा 35 जंगली हाथियों का झुंड, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

बोकारो के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पन्नू इलाके में जंगली हाथी घुस आये हैं। झुंड में कुल 35 हाथी हैं।

बोकारो में त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापितों का आंदोलन खत्म, 1500 अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के लिए भी बनेगी नीति

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में विस्थापितों और 1500 अप्रेंटिस प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के स्थायी नियोजन को लेकर बनी सहमति। पढ़ें बोकारो की ताजा और पूरी खबर।

बोकारो में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर अमित की हत्या, आरोपी सूरज गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र में हुए युवक अमित कुमार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। नशा के लिए पैसे मांगने और विवाद के बाद हत्या करने वाले आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झारखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद खुले BSL के सभी 11 गेट, 28 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए जाने के मामले पर सुनवाई करते हुए डीसी और एसपी से जवाब मांगा। प्लांट के सभी गेट खुलवाए गए, अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।

बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, मकान के 2 कमरे क्षतिग्रस्त; 30-40 लाख के नुकसान की आशंका

बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव स्थित मकान में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ। घटना में 30 से 40 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें।

बोकारो : ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था अमित, खेत में मिला शव; हत्या की आशंका

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित झोपड़ी कॉलोनी में खेत से एक युवक (अमित कुमार) का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ है। चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बोकारो में मामा ने खेल-खेल में थमाया हथियार, गोली लगने से साढ़े तीन साल के साहिल की मौत

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में खेल-खेल में हथियार से गोली चलने के कारण 3.5 वर्षीय मासूम साहिल कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BSL के सभी गेट बंद, नियोजन की मांग पर 8वें दिन भी भूख हड़ताल पर विधायक श्वेता सिंह

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देते हुए बोकारो की विधायक श्वेता सिंह भी लगातार आठ दिनों से आंदोलनकारियों के साथ भूख हड़ताल पर बै

Load More