logo

बोकारो में मामा ने खेल-खेल में थमाया हथियार, गोली लगने से साढ़े तीन साल के साहिल की मौत

बोकारो में मामा ने खेल-खेल में थमाया हथियार, गोली लगने से साढ़े तीन साल के साहिल की मौत

बोकारो : 
Bokaro News: माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में शनिवार को गोली लगने से साढ़े तीन वर्षीय मासूम साहिल कुमार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चे के मामा राजेश कुमार ने कथित तौर पर खेल-खेल में उसे असली हथियार थमा दिया था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो साहिल के सिर में लगी। घटना के बाद बच्चे का मामा फरार बताया जा रहा है।

खेल के दौरान चली गोली
माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, राजेश कुमार अपने साढ़े तीन वर्षीय भांजे साहिल के साथ था। इसी दौरान हथियार से अचानक गोली चल गई और बच्चे के सिर में लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल साहिल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद से राजेश कुमार के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हथियार की भी हो रही जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और हथियार किसका था। साथ ही हथियार लाइसेंसी है या गैर-लाइसेंसी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद रांची मोहल्ले में मातम पसरा है। इस घटना ने घरों में हथियार रखने और बच्चों की पहुंच से उन्हें दूर रखने की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags - Bokaro News Child Death Maraphari Police Station Accidental Firing Jharkhand Crime News