द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
बोकारो के सेक्टर-9 में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सेक्टर-9/D, स्ट्रीट नंबर 36 स्थित क्वार्टर नंबर 752 में कथित तौर पर देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजे पर भुजाली से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

देवर संतोष पर हमला करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, संतोष यादव पर अपनी भाभी और भतीजे पर भुजाली से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के दौरान आरोपी संतोष प्रसाद भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई
जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।