बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट आरोपियों के खिलाफ अपना फैसला सुना सकता है।
बिहार पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद पटना पुलिस के द्वारा दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से संजीव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
बिहार में दिसंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड बढ़ सकती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा, फुलवारीशरीफ का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान वे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी बीच टीम ने गोपालगंज के बल्थरी चेकपोस्ट (NH-27) पर एक ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
बिहार की नई सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए हैं।
बिहार सरकार ने पुलिस सेवाओं को अधिक बेहतर, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत की है।
इंडिगो एयरलाइन्स परिचालन का संकट शुरू होने और देशभर में विमानों के परिचालन पर पड़े प्रभाव के बीच स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई से बिहार के दो शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए तीन नए विभाग- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा नागर विमानन विभाग बनाएगी।
बिहार के गयाजी में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। हटाया के बाद शव को तीनों ने मिलकर घर के आंगन में दफना दिया और फरार हो गए।
गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 2009 से इसकी तलाश करने में जुटी हुई थी।
मुजफ्फरपुर से फायरिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां BJP विधायक केदार गुप्ता के ही पीए को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वे घायल हो गए हैं।