logo

भरत भूषण तिवारी की मां ने किस पुलिस अधिकारी के लिए मांग ली फांसी, एनकाउंटर पर क्या बोलीं...

Screenshot_2026-06-22_182338.jpg

बिहार 
भोजपुर जिले में 17 जून को हुए पुलिस एनकाउंटर में 28 वर्षीय युवक भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई। मां अशा देवी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा, जो गरीबों की मदद करने वाला सोशल वर्कर था, पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में मार दिया। घटना के वीडियो और परिवार के दावों ने पूरे बिहार में सनसनी मचा दी है।

क्या है मामला?
अशा देवी ने कहा कि पुलिस ने उनके बेटे को दो गोलियां मारीं। उन्होंने डीएसपी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी ने ही हत्या का आदेश दिया। परिवार का कहना है कि भारत भूषण का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह समाज सेवा में लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार, भारत भूषण ने फेसबुक लाइव पर पिस्तौल दिखाई थी। बाद में जब पुलिस टीम पहुंची तो उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। लेकिन परिवार का दावा है कि युवक ने आत्मसमर्पण कर दिया था, फिर भी उसे मार दिया गया। सरकार की कार्रवाई
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में न्यायिक जांच का आदेश दिया है। साथ ही पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद भोजपुर सहित विभिन्न इलाकों में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिवार और स्थानीय लोग फर्जी एनकाउंटर की जांच की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। बिहार पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल 
न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो, यह मांग जोर पकड़ रही है। घटना बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल जानकारी में इतना ही अधिक जानकारी अपडेट आने के बाद की जाएगी इसी पोर्टल पे।  
 

Tags - Bihar News Bhojpur Encounter Bharat Bhushan Tiwari Police Investigation Judicial Inquiry