logo

गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन महासेतु का स्लैब, 6 मजदूर गंभीर घायल; देखें VIDEO

BIHAR_IMAGE.jpg

पटना
बिहार में पुल और बुनियादी ढांचा निर्माण में लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। आज सुबह समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का एक विशाल स्लैब अचानक टूटकर सीधे गंगा नदी में जा गिरा। इस हादसे में वहां काम कर रहे 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया X में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे क्लिक करें। 

 

क्रेन की चेन टूटने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, महासेतु के पिलर संख्या 58पर क्रेन की मदद से स्लैब चढ़ाने का काम चल रहा था। इसी दौरान क्रेन की चेन अचानक टूट गई, जिससे भारी-भरकम स्लैब अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गया।हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुल निर्माण कंपनी के अधिकारियों और साथी मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों की स्थिति और इलाज
इस हादसे में घायल हुए सभी 6 मजदूरों की हालत गंभीर है, हालांकि वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिसकी पहचान मोहम्मद नवाब शेख, निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का इलाज पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। 5 अन्य मजदूरोंको बेहतर और आपातकालीन इलाज के लिए तत्काल PMCH, पटना रेफर किया गया है। जांच में जुटी है पुलिस
प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि यह हादसा क्रेन की चेन टूटने की वजह से हुआ है। घटनास्थल पर तकनीकी टीम पहुंच चुकी है और जांच जारी है। लापरवाही बरतने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र कुमार मेधावी, डीएसपी पटोरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। तकनीकी टीम हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Tags - Bihar News Samastipur Bridge Accident Ganga Bridge Infrastructure News