logo

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा युवक, घरवालों ने पकड़कर करा दी शादी; बिहार का है मामला

bihar17.jpg

सारण:

बिहार के सारण जिला स्थित पानापुर थानाक्षेत्र में परिजनों ने प्रेमी युगल को  पकड़ लिया और फिर उनकी शादी करा दी। हालांकि, मामला इतन सरल नहीं है। प्रेमी, प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, जहां परिजनों ने उनको पकड़ लिया। गांवव में घंटो चली बातचीत और पंचायती के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हुए। परिजनों की सहमति मिलने पर युवक-युवती को भोरहा स्थित शिव मंदिर में ले जाया गया, जहां विधि-विधान से शादी करा दी गई। युवक मशरक थानाक्षेत्र स्थित एक गांव  का रहने वाला है, जिसका पानापुर थानाक्षेत्र स्थित कोंध भगवानपुर गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।

दरअसल, युवक के बहन की शादी कोंध भगवानपुर गांव में हुई थी, और यहीं आने-जाने के क्रम में उसका भोरहा गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था। 

परिवारों की मौजूदगी में बनी सहमति
बीते मंगलवार की रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पकड़कर घर में बिठा लिया। पूरे गांव में यह खबर फैल गई। ग्रामीण युवती के घर पर इकट्ठा हो गए। आखिरकार दोनों परिवारों की मौजूदगी में पंचायती हुई। 

गांव के ही मंदिर में रचाई दी गई शादी
युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर युवक की मां बुधवार की सुबह को भोरहा गांव पहुंची। यहां दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। शुरुआत में दोनों के घरवालों ने शादी पर आपत्ति जताई, लेकिन प्रेमी युगल शादी करने पर अड़ा रहा। आखिरकार उनकी शादी करा दी गई। 

Tags - Bihar NewsLove AffairCouple MarriageSaran District News