logo

भरत तिवारी के परिजनों मिलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, कहा- न्याय दिलाकर रहेंगे

jyoti4.jpg

भोजपुर/बिहार:

बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी नाम के  युवक की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद सियासत गरमा गई है। बुधवार को भोजपुरी सिंगर, अभिनेता और विधान-परिषद  सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरत तिवारी  के परिजनों से मुलाकात की। ज्योति सिंह  ने कहा कि हम भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे। ज्योति सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है, और सबको सवाल पूछने, आवाज उठाने, हक मांगने और शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। वह पूरे समाज के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, इसलिए उनको न्याय मिलना चाहिए। ज्योति सिंह ने कहा कि हमें अफसोस है कि हम पहले उनकी लड़ाई में साथ नहीं थे। 

भरत तिवारी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था
कथित एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भरत तिवारी ने हथियार फेंक दिया था तो गोली मारने की क्या आवश्यक्ता थी। यदि समस्या गंभीर थी तो उनको गिरफ्तार किया जा सकता था। भरत तिवारी ने हथियार सौंप दिया था तो मुझे नहीं लगता कि एनकाउंटर सही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल होनी चाहिए और मुझे उम्मीद है सरकार दोषियों को कड़ी सजा देगी। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। आरोपी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है। 

भरत भूषण तिवारी का संदिग्ध एनकाउंटर हुआ
गौरतलब है कि बिहार के भोजपुर जिला स्थित एक गांव में समाजसेवी होने का दावा करने वाले भरत भूषण तिवारी का हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आया था। वह व्यवस्था से काफी नाराज थे। बाढ़ कटाव के बाद राहत के लिए किए जा रहे सरकारी काम से वह नाखुश थे और सुधार की मांग  कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में उनका एनकाउंटर हो गया। पुलिस का तर्क है कि भरत भूषण तिवारी पुलिसवालों पर फायरिंग कर रहे थे, जबकि कथित तौर पर भरत तिवारी के ही फेसबुक लाइव के वीडियो से यह दावा किया गया कि उन्होंने हथियार फेंक दिया था। 

Tags - Bharat Tiwari EncounterBharat Bhushan TiwariJyoti SinghBhojpurBihar Police