logo

सम्मान : राज्यपाल रमेश बैस ने प्रशस्ति-पत्र देकर प्रतिभाशाली चित्रकारों का बढ़ाया हौसला

rajypal.jpg

रांची:

यह तस्वीर रांची स्थित राजभवन के दरबार हॉल की है। सूबे के राज्यपाल रमेश बैस युवाओं से घिरे हुए हैं। सभी के हाथ में एक प्रमाण पत्र दिख रहा है, जो उन्होंने थाम रखा है। वहीं सभी के चेहरे पर एक अनोखी गर्वाेक्ति है। ऐसा भला क्यों न हो। दरअसल सभी युवा राज्य के अनूठे फ़नकार हैं। इन्होंने चाहरदीवारी, वृक्षों समेत दूसरी विभिन्न सामग्रियों पर शानदार चित्रकारी की है। 

 

इन चित्रकारों में जयश्री देवी, प्रियंका कुमारी, रितु बागे, उषा बागे, पूर्णिमा बागे, सलोनी बागे, प्रियंका कुमारी, सुनीता बागे, मोती कुमार नायक और आशीष हजाम शामिल हैं। जिन्हें राज्यपाल ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इन चित्रकारों ने अपने अंदर निहित अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट चित्रकारी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है। इनके द्वारा राज भवन में की गई सोहराय चित्रकारी अत्यन्त ही सराहनीय है।