logo

कामयाबी : रांची के सर्वेश साबू बने सीएमए की परीक्षा में ऑल इंडिया टाॅपर

sarwesh_saboo_ca.jpg

रांची:

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटेंट (सीएमए) इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया टाॅपर सर्वेश साबू हुए हैं। वही सर्वेश जो अपनी रांची के हैं। उनका घर अपर बाजार स्थित कार्ट सराय रोड में है। जिनके पिता अरुण साबू व्यवसायी तो मां रंजना साबू गृहिणी हैं। सर्वेश ने कुल 800 नंबर की परीक्षा में 619 अंक हासिल किये हैं। सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप में उन्होंने परचम लहराया है। सर्वेश अपनी कामयाबी का मूल मंत्र परिश्रम, ईमानदारी और आत्मविश्वास को बताते हैं। बोले, तनाव की जगह सहजता से काम लेना चाहिए। अपनी बहन को इस फील्ड में आने की प्रेरणा मानते हैं। उनके बड़े पापा अशोक साबू सीए और कजन सिस्टर सीएस हैं।

 

 

रांची के इन छात्र-छात्राओं को भी मिली सफलता

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रांची से विभिन्न वर्गों में कुल 73 और फाइनल के विभिन्न वर्गों में कुल 15 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। रांची के नौ छात्र-छात्रा कॉस्ट एकाउंटेंट बने हैं। इनमें ऋचा लखियार, सुभाष कुमार सोनी, खुशबू परवीन, लाल सूरज नाथ शाहदेव, मनीष कुमार, ट्विंकल अग्रवाल, अनुराधा कुमारी, आरिफ बिलियाह, मोहम्मद फखरूद्दीन अली अहमद शामिल हैं।

 

 

सर्वेश को बधाई देने वालों का लगा तांता

सर्वेश साबू के ऑल इंडिया टॉपर होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति,अग्रवाल सभा एवं अग्रसत्ता के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वेश को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष- सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री- ललित कुमार पोद्दार एवं प्रवक्ता- संजय सर्राफ  मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष- अशोक नारसरिया, सचिव- कौशल राजगढ़िया,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष- रतन मोर,मंत्री- मंजीत जाजोदिया, विनोद कुमार जैन,पवन पोद्दार,अनिल अग्रवाल, कमल जैन, मनोज चौधरी, प्रेम मित्तल, सुरेश जैन, नंदकिशोर पटोरिया, किशोर मंत्री, सुनील पोद्दार, आनंद जालान, अजय डीडवानिया, मनीष लोधा, रमाशंकर बगड़िया, राजेश भरतिया, नरेश बंका, अशोक पुरोहित,राम बांगड़, निर्मल बुधिया, विष्णु सेन,  सुनील केडिया, नारायण विजयवर्गीय, अभिषेक अग्रवाल, अजय खेतान, अशोक लाठ, विजय खोवाल, कमल खेतावत, दीपेश निराला, अमित शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय सर्राफ, किशन अग्रवाल, सुमिता लाठ, अमित चौधरी, अजय बजाज, ललित पोद्दार आदि शामिल है।