जमशेदपुर
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयान का मुद्दा अभी थमा नहीं कि अब सूबे के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी, मानगो प्रखंड (जमशेदपुर) की ओर से डिमना चौक पर डिप्टी सीएम का पुतला दहन किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "भाजपा यात्रा निकालने में व्यस्त है, लेकिन अगर उसमें थोड़ी भी नैतिकता होती तो जगदीश देवड़ा को तत्काल पार्टी से और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता।"
उन्होंने कहा कि कथित राष्ट्रवादी भाजपा नेताओं की ओर से बार-बार सेना का अपमान किया जाना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। “पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और अब खुद उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। देश की जनता अपनी सेना के शौर्य पर गर्व करती है, लेकिन भाजपा के नेता सेना को अपमानित कर रहे हैं। पार्टी ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने में लगी है,” उन्होंने कहा।
ओम प्रकाश सिंह ने सवाल उठाया, “भाजपा ऐसे नेताओं को संरक्षण देकर देश और सेना को क्या संदेश देना चाहती है? कांग्रेस यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि हम अपने सैनिकों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
इस विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में अखिलेश सिंह, राकेश दास, गोपाल यादव, संजय शर्मा, मोहन सिंह, दशरथ राय, कंचन कुमारी, पिंकी महतो, बोजोहोरी महतो, पिंटू महतो, जामिनी महतो, आनन्द महतो, अनूप मिश्रा, आयुन गौड़, पवन बिहारी ओझा, पीयूष गुप्ता, अनिल सिंह, जीवन सिंह देव, प्रभाकर साहू, दिनेश लोहरा, उमा देवी, नौशाद आलम, जीतेन्द्र गुप्ता, जयदेव शर्मा, सन्नी भाई, शिशु गोप, प्रकाश मुखर्जी, अब्दुल सलीम खान शामिल थे।