दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
संदेशखाली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की सीबीआई से जांच की मांग को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि संदेशखाली में हिंसा का संज्ञान कोलकाता हाईकोर्ट ने खुद से लिया है।
आंदोलनकारी किसानों ने केंद्र सरकार का 5 साल वाला फार्मूला ठुकरा दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि MSP गारंटी से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर सपा (SP) की कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बन सकी। खबर लिखे जाने तक सपा अपने 27 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर चुकी है।
ED के छठे समन पर भी आज सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हाजिर नहीं हुए। उन्होंने फिर से कहा कि ED का बुलावा गैरकानूनी और असंवैधानिक है।
किसान आंदोलन (Farmer Movement) के आज सातवें दिन एक और आंदोलनकारी किसान की मौत की खबर है। आंदोलन के दौरान ये तीसरी मौत है।
केंद्र सरकार ने आंदोलनकारी किसानों को 4 फसलों पर एमएसपी (MSP) देने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन फिलहाल किसान सभी फसलों पर एमएसपी की मांग पर अड़े हुए हैं।
सगी मामी के इश्क में पागल भांजे ने मामा का मर्डर करवा दिया। मर्डर को हादसे का रूप देने के लिए दोनों यूट्यूब में इसका तरीका खोजा। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। इस खौफनाक हत्याकांड की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में आज पीएम नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिन का प्लान दिया।
सीएम चंपाई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में आज उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। बता दें कि दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं।
झारखंड के IAS अधिकारी रमेश घोलप (Ramesh Gholap) ने अपने जीवन की प्रेरक कहानी शेयर की है। कहा है कई बार उनकी मां ने उनकी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए चूड़ियां तक बेची।