logo

JSSC-CGL : हाईकोर्ट में सरकार बोली, निर्दोष-दोषी अभ्यर्थियों की पहचान मुश्किल; इसलिए रद्द की परीक्षा

हाईकोर्ट में सरकार बोली, निर्दोष-दोषी अभ्यर्थियों की पहचान मुश्किल; इसलिए रद्द की परीक्षा

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

हाईकोर्ट में JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार ने कहा कि अब तक की जांच में परीक्षा में अनियमितता से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। सरकार ने कहा कि जो साक्ष्य और दस्तावेज हाथ लगे हैं,  उनसे परीक्षा में गड़बड़ी और प्रश्न पत्र लीक के आरोपों को बल मिलता है। सरकार ने कहा कि यह तय करना मुश्किल है कि किन अभ्यर्थियों ने अनुचित तरीके से नौकरी हासिल की और कौन से अभ्यर्थी निष्पक्ष तरीके से परीक्षा में शामिल हुए थे। सरकार ने दलील दी कि इन्हीं वजहों से सरकार ने कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा अथवा परिणाम रद्द करने की जगह पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही रद्द करने का फैसला किया है। 

जेपीएससी की परीक्षाओं पर सुनवाई आज
आज हाईकोर्ट में जेपीएससी की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इनमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, 11वीं-13वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत अन्य प्रतियोगिता परीक्षाएं शामिल हैं। 

Tags - Jharkhand NewsJSSC CGLJharkhand High CourtJharkhand GovernmentJSSC CGL Exam