कल्पना ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस मुश्किल घड़ी में जेएमएम और उनके परिवार के साथ खड़ा होने की बात कही है।
सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने आज कांग्रेस विधायकों की नाराज़गी के बीच दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की।
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन (National Convention) में आज गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं है। अगर होता, तो एक चाय बेचनेवाला कभी देश का पीएम नहीं बनता।
जारी किसान आंदोलन (Farmer Movement) के आज छठे दिन हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। वहीं, केंद्र सरकार औऱ आंदोलनकारी किसान नेताओं के बीच आज चौथे दौर की वार्ता की भी खबर है।
गीतकार गुलजार के साथ संस्कृत के विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। ज्ञानपीठ की पुरस्कार समिति की ओर से आज इन दोनों के नाम की घोषणा की गयी।
बताया जा रहा है कि महिला 8 माह की गर्भवती है, इस हैवानियत के बाद गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई है। ऑपरेशन करके बच्चों को निकाला जाएगा।
यहां एक बेटे का अपनी मां की हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि मां ने बेटे को वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को घर लाने से रोक रही थी। इसे लेकर मां-बेटे के बीच थोड़ी विवाद हो गया।
तमिलनाडु से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है, जिसमें महिला समेत कम से कम 8 लोगों के मरने की खबर है।
नव दंपति अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
आमिर खान (Aamir Khan) की रील लाइफ बेटी सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है। दंगल फिल्म में सुहानी ने बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं।
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ED के छठे समन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अंतत: वीडयो कांफ्रेंसिग के जरिये कोर्ट में पेशी दी।
अब लोग उस बच्ची को देवी मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि मूर्ति की ऊंचाई करीब 1 फीट है। इसके साथ ही उसका वजन लगभग एक किलोग्राम है। मूर्ति मिलने के बाद गांव में पूजा शुरू हो गई है।