कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया जा सकता है। मिली खबर के मुताबिक कर्नाटक सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है।
जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में लोगों के ठान लिया है कि अबकी बार बीजेपी तड़ीपार। पूरे संथाल में यही स्थिति है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई से लेकर 1 जून तक ध्यान में लीन रहेंगे। पीएम कन्याकुमारी दौरे पर जाने वाले हैं। यहां पीएम शोर से दूर ध्यान करेंगे। बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी दिन रात उसी जगह पर दिन-रात ध्यान में रहेंगे जहां पर स्वामी विवेकानंद ने घ्यान किय
AAP नेता और अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री आतिशी को कोर्ट ने समन जारी किया है और उनको कल पेशी के लिए बुलाया गया है। बता दें कि बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
आम आदमी के राज्यसभा सासंद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा कि आज की तारीख में पाकिस्तान परस्त अगर देश में कोई नेता और पार्टी है तो वो पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी है।
अरविंद केजरीवाल को SC से झटका लगा है। केजरीवाल की उस याचिक को कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए तुरंत सुनवाई के लिए गुहार लगाई थी।
रेमल चक्रवाती तूफान ने मिजोरम में तबाही मचाई है, जिससे खबर लिखने तक कम से कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश की वजह से एक खदान के ढह जाने से ये हादसा हुआ है।
दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया।
इंडिया गठबंधन की 1 जून को होने वाली बैठक में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। टीएमसी की ओऱ से कहा गया है कि बैठक वाले दिन ही लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण की वोटिंग होनी है।
स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका दिल्ली की अदालत ने खारिज कर दी है। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की थी।
कर्नाटक सेक्स स्कैंड के मुख्य आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना एसआईटी के सामने पेश होंगे औऱ मामले की जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, मैं डिप्रेशन में चला गया था।
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश इस झुलसने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। वहीं जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।