राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश इस झुलसने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। वहीं जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
एक शख्स लाखों रुपये खर्च कर कुत्ता बन गया औऱ अब भेड़िया और पंडा बनना चाहता है। अजीब-ओ-गरीब शौक पालने वाला ये शख्स जापान में रहता है औऱ इसका नाम टोको बताया गया है।
गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन हादसा मामले में 5 अफसरों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, जिले के वकीलों ने किसी भी दोषी के खिलाफ केस लड़ने से इनकार कर दिया है।
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। केजरीवाल ने कोर्ट से अपील की है कि उनकी अंतरिम जमानत 7 दिन और बढ़ा दी जाए।
रेमल चक्रवाती तूफान से प बंगाल में 2 लोगों की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक शामिल है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडीह में कलयुगी पिता ने मुर्गे की जान लेने के बाद अपने चार वर्षीय पुत्र का गला काटकर हत्या कर दी।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। रेमल खेपुपारा से करीब 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 30 दिसंबर से पहले जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद सरकार अपने वादे के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा।
गुजरात के राजकोट में जिस गेमिंग जोन में हादसा हुआ है वो बिना फायर NOC के चल रहा था। वहीं, बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही गेट था।
नासिक में सर्राफा कारोबारी के घर से 26 करोड़ रुपये कैश में मिले हैं। इसके साथ ही 90 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं।
ओडिशा में बीजेपी प्रत्याशी को EVM तोड़ने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि प्रत्याशी ने मेज से खींच कर ईवीएम मशीन को पटक दिया जिससे वो टूट गयी।
5000 रुपये हर हर महीने दूंगा, पत्नी बनकर रहो। बहू ने ससुर के इस घिनौने की ऑफर की शिकायत पुलिस से की है।