logo

'जंग रुकवा दी लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे पीएम मोदी', NEET विवाद पर बोले राहुल गांधी

rahul_gandhi_pc_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पेपर लीक से रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए। हर परीक्षा में धांधली हो रही है। पेपर लीक मुद्दे को हम सांसद में उठाएंगे। पेपर लीक होने का नुकसान लाखों छात्रों को उठाना पड़ा है। 
एजुकेशन सिस्टम को बीजेपी के पेरेंट ऑर्गेनाइजेशन ने कैप्चर किया
राहुल गांधी ने आगे कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को रोक दिया था। इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दिया था। हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं। हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स को नुकसान हो रहा है। यह छात्रों का फ्यूचर है। आपके फ्यूचर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि एजुकेशन सिस्टम को बीजेपी के पेरेंट ऑर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर लिया है। जब तक इसे पलटा नहीं जाएगा, तब तक पेपर लीक जारी रहेगा। मोदी जी ने यह होने दिया है, जो कि एंटी-नेशनल एक्टिविटी है।'


युवाओं के पास नहीं बचा कोई रास्ता
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के लिए बहुत कम रास्ते हैं। पहले रोजगार के अवसर खत्म कर दिये थे। अब परीक्षा में धांधली हो रही है। युवाओं के पास जाने के कोई रास्ते नहीं बचे हैं। सभी रास्ते बंद कर दिये गये है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए, जो भी पेपर लीक करवाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सख्त कानून होना चाहिए। अगर आप मेरिट के बेसिस पर जॉब नहीं देंगे। अयोग्य लोगों को उपकुलपति बनाएंगे। एग्जाम लेने की जो संस्था हैं, उसमें अपने आदर्श के लोगों को लेंगे। तो वह इसके जिम्मेदार हैं।

Tags - Rahul GandhiRahul gandhi newsNEET-UGNEET-UG examNEET-UG exam 2024NEET-UG Paper leakPM Narendre ModiNTA