logo

Jharkhand News

कांग्रेस में शामिल हुए कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, केशव महतो कमलेश ने दिलाई सदस्यता

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आवासीय कार्यालय में रविवार को कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नेशनल SC-ST हब और INCOC का संयुक्त स्टेट लेवल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम रांची में संपन्न, मेयर रोशनी खलखो ने साझा किया अनुभव

नेशनल SC-ST हब कार्यालय रांची और इंटरनेशनल नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (INCOC) के संयुक्त तत्वावधान में स्टेट लेवल स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन योगदा सत्संग महाविद्यालय, धुर्वा के सभागार में किया गया।

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के शूटरों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी मारा गया। मारे गए अपराधी की पहचान सुदीश ओझा के रूप में हुई, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार अप

बोकारो पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान

बोकारो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए शहर में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया।

गिरिडीह में महिला दिवस पर जलसहिया का धरना, DC की डांट से शांत हुआ समाहरणालय परिसर, जानें पूरा मामला

धरने पर बैठी यह महिलाएं गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंड की जलसहिया है जो अपने मानदेय बकाये की भुगतान की मांग को लेकर समाहरणालय परिसर में धरना दे रही थी. इसी दौरान उनका सामना जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव से हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि उपायुक्त धरने

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा एसडीपीओ ने महिलाओं को आगे बढ़ने और साइबर ठगी से बचने के लिए किया प्रेरित

लोहरदगा जिले के एसडीपीओ अधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और साथ ही समाज में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया।

धनबाद में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा : फर्जी डायरेक्टर बनकर करा लिया 50 लाख ट्रांसफर, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

व्हाट्सऐप के जरिए खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताकर 50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में धनबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी ब

पाकुड़ : होली के दिन हुई देवराज सरकार की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक और कार जब्त

पाकुड़ पुलिस ने 4 मार्च को होली के दिन हुई देवराज सरकार उर्फ नमुआ सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अपराध में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल और एक क

धनबाद के सिंफर में महिला वैज्ञानिक की नई पहल: नई तकनीक से कचरे से बनेगी ऊर्जा और कम होगा प्रदूषण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश-विदेश की महिला वैज्ञानिक विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश कर रही हैं। इस बीच धनबाद स्थित कोयला अनुसंधान संस्थान सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (CIMFR) यानी सिंफर की प्रिंसिपल

साहिबगंज : राजमहल में बाइक चोरी कर रहे 2 युवक धराए, एक ने भागने की कोशिश की लेकिन बच न सका

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित नील कोठी इलाके में देर रात बाइक चोरी का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार दो युवक पल्सर 220 बाइक चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई और मामले की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। सूचना मि

आखिर ऐसा क्या हुआ कि खुलेआम डंडा बरसाते नजर आईं इटखोरी CO सविता सिंह, क्या है पूरा मामला जानिए

झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी की अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर युवकों को गालियां देने और लाठी से मारने का आरोप लगाया जा रहा है।

रांची में वाइन शॉप पर आयकर का छापा, अरगोड़ा चौक स्थित दुकान में जांच जारी

राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंचकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

Load More