logo

रांची में वाइन शॉप पर आयकर का छापा, अरगोड़ा चौक स्थित दुकान में जांच जारी

IT_RAID.jpg

रांची 
राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंचकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी अचानक अरगोड़ा चौक स्थित शराब दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कागजात तथा हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान के आय और खर्च का विवरण नियमों के अनुरूप है या नहीं।
छापेमारी के दौरान दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


 

Tags - Wine Shop Financial Records Probe