logo

कांग्रेस में शामिल हुए कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, केशव महतो कमलेश ने दिलाई सदस्यता

CONG222111.jpg

रांची

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आवासीय कार्यालय में रविवार को कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंगल सिंह हांसदा, गोवर्धन गागराई और पांगेला गागराई ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन नए साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष करती रही है। नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की विचारधारा और जनहित की लड़ाई को और बल मिलेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबंधु महतो, खूँटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकरी डोंगो, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Tags - Membership Leaders Ideology Support Expansion