logo

झारखंड पुलिस भर्ती : 394 सिपाहियों का फाइनल रिजल्ट आया, जानिए कितने हुए सफल

jharkhandpolice8.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड पुलिस को जल्द ही बड़ी संख्या में नए प्रशिक्षित आरक्षी मिलने जा रहे हैं। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन (SIRB) के प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जारी परिणाम के अनुसार 394 प्रशिक्षुओं में से 386 ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है। वहीं परीक्षा में 8 प्रशिक्षु सफल नहीं हो सके।

यह परीक्षा एसपीसी (SPC) प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयोजित की गई थी। 13 से 20 अप्रैल के बीच हजारीबाग के जेएपीटीसी पदमा में आयोजित हुआ था। इसमें SIRB-1 और SIRB-2 के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

परीक्षा में प्रशिक्षुओं के इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों विषयों का मूल्यांकन किया गया। इसी आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया। सफल घोषित प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए अंतिम परीक्षा भी पास कर ली।

प्रशिक्षित आरक्षियों के जुड़ने से राज्य की कानून-व्यवस्था मजबूत होगा 
परिणाम जारी होने के बाद अब सफल प्रशिक्षु आगे की विभागीय औपचारिकताओं से गुजरेंगे। इसके बाद उन्हें स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन में तैनाती की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षित आरक्षियों के जुड़ने से राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही विशेष परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी अभियानों में इन जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से जारी परिणाम के साथ ही संबंधित इकाइयों को आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
 

Tags - Jharkhand PoliceSIRB ResultPolice TrainingHazaribagh JPTCJharkhand Recruitment