JSSC की परीक्षाओं और JSSC-CGL के जरिए हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल मामलों पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने सरकार के आदेश पर पहले से लागू रोक को जारी रखा।
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगूडीह मुख्य कैनल में बालू लदा एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। नहर में पानी का स्तर कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रिम्स की डेंटल यूनिट में इंटर्न डॉक्टरों ने चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के विरोध में करीब तीन घंटे तक पेन डाउन किया। स्टाइपेंड का भुगतान नहीं होने से इंटर्न डॉक्टरों में काफी नाराजगी थी।
सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में 200 आदिवासी परिवार परेशान हैं। प्रशासन की बेरुखी के बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़क बनाना शुरू किया।
कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या से पहले आरोपी बहू शालू ने मोबाइल पर गूगल पर यह जानने की कोशिश की थी कि किसी व्यक्ति की इस तरह हत्या कैस
JSSC CGL परीक्षा विवाद की जांच कर रही CID की SIT ने अब मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं पर भी पड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में SIT ने JSSC के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जांच टीम यह समझने की कोशिश कर
जमशेदपुर के पटमदा में मनोहर मांझी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पत्नी से छेड़खानी के विवाद में शंभू सिंह ने मनोहर की बोल्डर से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला-कत्ल बरामद कर लिया है।
झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर के तहत मतदाता सूची को लेकर दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। इसके बाद एसआइआर की प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश करेगी
जमशेदपुर के परसुडीह में बेकाबू ट्रेलर से बचने के प्रयास में मरीज को ले जा रही कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार का शीशा और दरवाजा तोड़कर वृद्धा समेत चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए। अपराधियों ने महिला को इलाके में मारपीट की घटना होने का डर दिखाया और सुरक्षा के नाम पर उसके पहने हुए
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए। अपराधियों ने महिला को इलाके में मारपीट की घटना होने का डर दिखाया और सुरक्षा के नाम पर उसके पहने हुए
गिरिडीह के गांडेय में मतदाता सूची से 50 वोटरों के नाम हटाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बीएलओ पर दबाव बनाने के आरोपों के बीच अंचलाधिकारी (CO) ने जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर।