logo

चाईबासा में 8 वर्षीय बच्ची से रेप, फिर पत्थर से कूचकर मार डाला; आरोपी पकड़ा गया

चाईबासा में 8 वर्षीय बच्ची से रेप, फिर पत्थर से कूचकर मार डाला; आरोपी पकड़ा गया

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमाय गागराई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची 3 नवंबर को अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। लेकिन, देर शाम तक जब वह अपने घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने मिलकर आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 


बच्चों ने दी अहम जानकारी
गांव के अन्य बच्चों से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि उन्होंने बच्ची को जंगल की तरफ जाते हुए देखा था। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर ग्रामीणों ने इलाके में छानबीन तेज कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों को पता चला कि गांव का ही रहने वाला रमाय गागराई अपने घर पर मौजूद नहीं है। जब उसके भाई से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि रमाय फिलहाल बनाईकेड़ा गया हुआ है। 

हत्या के बाद पत्थर से कूचा
इस जानकारी के मिलने के बाद, मृत बच्ची का मामा और लगभग दस ग्रामीण तुरंत बनाईकेड़ा पहुंचे और वहां रमाय गागराई को पकड़कर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में वह आनाकानी करता रहा, लेकिन जब ग्रामीणों ने सख्ती बरती तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को पास के ही एक जंगल में फेंक दिया था।

Tags - West Singhbhum Jharkhand Child Crime Rape Murder Crime News