हजारीबाग जिले में चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई। हाई स्पीड ट्रेन रेलवे ट्रैक पर आ गई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
हजारीबाग के कटकमसांडी में सड़े आलू फेंकने को लेकर हुए घरेलू विवाद में पिता ने गुस्से में अपने 6 माह के मासूम को पत्थर पर पटक दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
हजारीबाग में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कोर्रा थाना में 700 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है, जिसमें से 200 की पहचान हो चुकी है और बाकी आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है।
हजारीबाग के केरेडारी में अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता और एक वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने कड़वे बसरिया मोड़ पर सड़क जाम कर मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
वित्तीय गड़बड़ी के आधार पर आयकर विभाग अब आगे की जांच करेगा
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के डेंटल OT में पिछले 20 दिनों से शौचालय का गंदा पानी टपक रहा है। DC के निरीक्षण के बावजूद मरम्मत नहीं हुई, जिससे इलाज ठप है और मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं।
छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आज मंगलवार को हजारीबाग में भी बंद का आह्वान किया गया है। प्रदर्शनकारी JPSC-JSSC परीक्षाओं की सीबीआई जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हजारीबाग पुलिस ने 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह के संदिग्ध सदस्य अंकित कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 के तहत हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस और
हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड स्थित अमनारी गांव में बारिश के कारण एक पुराना मिट्टी का मकान ढहने से दीवार में छिपाये गए लगभग दो किलो से अधिक प्राचीन चांदी के सिक्के बाहर निकल आए। सिक्के मिलते ही पूरे क्षेत्र में कौतूहल और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
हजारीबाग के हुड़हुड़ू में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खास महल की 58 डिसमिल जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़ा है मामला।
हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़ में शातिर अपराधी जीशान गोली लगने से गिरफ्तार। एक देशी पिस्तौल बरामद, दो फरार बदमाशों की तलाश जारी।
हजारीबाग जिले के गिद्दी ए परियोजना क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक वाहन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में हाईवा के खलासी करण कुमार के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।