logo

चतरा में 12 वर्षीय बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि, CWC और पुलिस ने लिया संज्ञान

चतरा में 12 वर्षीय बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि, CWC और पुलिस ने लिया संज्ञान

चतरा
जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से सामने आए 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण (Sexual Abuse) और गर्भवती (Pregnant) होने के मामले में बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) और पुलिस ने त्वरित संज्ञान (Immediate Action) लिया है। खबर प्रसारित होने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी व एसडीपीओ सन्नी वर्धन के संयुक्त निर्देश पर सोमवार को CWC (CWC) और सदर व महिला थाना की टीम सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंची और बच्ची व उसके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इधर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (Deputy Superintendent) डॉ. मनीष लाल ने बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रक्तस्राव (Bleeding) और दर्द की शिकायत के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती (Admitted) कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी (Medical Supervision) में उसका उपचार (Treatment) किया जा रहा है और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया (Medical Procedures) पूरी की जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को भी लिखित रूप से दी गई है।

सदर में जीरो FIR, लावालौंग पुलिस करेगी जांच

वहीं CWC के अध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि बच्ची और उसके माता-पिता की काउंसलिंग की गई है।काउंसलिंग के बाद परिजन आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान के आधार पर सदर थाना में जीरो FIR दर्ज किया जा रहा है, जिसे बाद में लावालौंग थाना स्थानांतरित किया जा रहा है। CWC के अध्यक्ष ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों और बच्ची के बयान के आधार पर पॉस्को अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गांव के ही युवक पर आरोप 

जानकारी के अनुसार बच्ची ने पूछताछ में गांव के ही एक युवक का नाम पुलिस को बताया है। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर बच्ची का यौन शोषण किया। बाद में गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर कथित तौर पर गर्भपात की दवा दें दी। गर्भपात का दवा खाने के बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद रक्तस्राव व दर्द की शिकायत पर परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


 

Tags - Hazaribagh Chatra Pregnancy CWC Police