रांची के डोरंडा के रविदास मोहल्ले के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की ओड़िशा के भुवनेश्वर में मौत हो गई। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अभिषेक की मौत आइटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीढ़ी से गिरने हुई है।
रांची के सीआइपी के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट आशुतोष उपाध्याय का निधन हो गया। वह बरियातू स्थित एक स्विमिंग पुल में तैराकी सीखने गये थे।
रांची में एक बैंक कर्मचारी को घर बुलाकर पीटने का मामला सामने आया है। जहां बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है बकाया पैसे देने के नाम पर घर बुलाकर मेरे साथ मारपीट की गई।
रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के जिकरा फॉल में रविवार को एक छात्र डूब गया। बताया जा रहा है कि छात्र आईटीआई मेजर कोठी के पास रहनेवाला आर्यन उरांव था।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज पटना से रांची पहुंचे। रांची रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, सागर कुमार, मनोज सिन्हा, विनय भरत, अशोक शर्मा एवं अन्य ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मिली खबर के मुताबिक मेरठ और मथुरा में भारी बारिश के बीच दो भवन गिर गये हैं।
उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग ले रहे एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस के रहने वाले मुरामुल्ला सूर्या की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची डीसी के निर्देश पर रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान के लिए झारखंड के सभी 5 प्रमंडल में संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किये हैं।
ओड़िशा के वर्तमान राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने की चर्चा तेज हो गयी है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की सदस्य डॉ आशा लकड़ा अपनी टीम के साथ रामगढ़ पहुंची। लेकिन निर्धारित समय पर अधिकारी मीटिंग के लिए नहीं पहुंचे।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी झारखंड का दौरा करेंगे। मंगलवार को झारखंड राजद प्रदेश कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।