logo

लालू परिवार अकेला नहीं है- रोहिणी आचार्या ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी अपील

rohini12.jpg

पटना/बिहार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट (X) के जरिए बिहार के सभी लालू समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में राबड़ी आवास पहुंचने की अपील की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि राज्य की जनता ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल है। उन्होंने सम्राट सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ एकजुट हों और उन्हें ये दिखा दें कि लालू परिवार अकेला नहीं है। 

 

सुरक्षा कम करने के बाद दिखावटी सुरक्षा
रोहिणी ने सरकार के लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती के फैसला को सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव नहीं, बल्कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लिया गया फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावटी सुरक्षा बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इसी कारण राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजने का निर्णय लिया।

 

सरकार को दी चेतावनी
रोहिणी ने आगे कहा कि पूरा बिहार और पूरा देश देख रहा है कि राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि लालू परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो जनता इसका जवाब देगी। अपने पोस्ट में उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू परिवार का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

Tags - Rohini Acharya Rohini Acharya Statement Lalu Family Security