द फॉलोअप डेस्क
धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने (डिरेलमेंट) की घटना के बाद रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके चलते रांची मंडल से संचालित कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्थिति को सामान्य करने और ट्रैक बहाली का कार्य तेजी से जारी है।
रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है
ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस (04.06.2026) रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस (05.06.2026) अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।
आंशिक समापन
ट्रेन संख्या 18613 रांची–चोपन एक्सप्रेस (04.06.2026) का आंशिक समापन बरवाडीह स्टेशन पर किया जाएगा।
.jpeg)
मार्ग में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 12873 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अब बरकाकाना–हजारीबाग टाउन–कोडरमा–गया–सोन नगर–गढ़वा रोड लिंक केबिन–गढ़वा मार्ग से चलेगी।
ट्रेन संख्या 20407 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर इसे बरकाकाना–कोडरमा–गया–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चलाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस अब राजाबेड़ा–गोमो–गया–सोन नगर–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गुजरेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।