द फॉलोअप,बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास अगर तनिक भी विवेक बचा होगा तो उन्हें ये समझना होगा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को कमजोर करने जैसा है। ये राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का पोस्ट है। लालू-राबड़ी की Z प्लस सुरक्षा हटाने के बाद रोहिणी ने पोस्ट किया है।
लालू जी और राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती के सम्राट सरकार के फैसले से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है l ऐसा प्रतीत होता है कि नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए इस निर्णय के पीछे कोई गंदी मंशा है ! बेवजह राजनीतिक विरोधियों की सुरक्षा घटाना शासन नहीं, प्रतिशोध की… pic.twitter.com/5mzhQ7NZhZ
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 5, 2026
प्रतिशोध की राजनीति का संकेत
इसको लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। रोहिणी ने अपने पोस्ट में सीएम सम्राट को घेरते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री के इस फैसले से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए इस निर्णय के पीछे कोई गंदी मंशा है! बेवजह राजनीतिक विरोधियों की सुरक्षा घटाना शासन नहीं, प्रतिशोध की राजनीति का संकेत है।

रोहिणी ने उठाए सम्राट सरकार पर सवाल
रोहिणी ने इस दौरान लालू-राबड़ी के कार्यकालों में हुए कामों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने देश की राजनीति और लोकतंत्र को बहाल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने सम्राट सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालू-राबड़ी जी की सुरक्षा से समझौता करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक दायित्वों पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।