logo

भीषण गर्मी है, भाप बनकर उड़ गया; दिल्ली में पानी की किल्लत पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

भीषण गर्मी है, भाप बनकर उड़ गया; दिल्ली में पानी की किल्लत पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

द फॉलोअप डेस्क:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उन्होंने दोबारा एक हास्यास्पद बयान दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में जलसंकट के सवाल पर कहा कि, इतनी गर्मी पड़ रही है कि पानी भाप बनकर उड़ जाता है। इसी वजह से पानी की दिक्कत हो रही है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि पानी की कितनी दिक्कत हो रही है। आजकल के समय में जब इतनी गर्मी पड़ रही है तो हमारा जो पानी आता है, बीच में कुछ पानी भाप बनकर उड़ जाता है और इसी वजह से पानी की कमी हो जाती है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में मीम बन रहा है तो वहीं विपक्षी दलों ने इसे बुनियादी समस्या पर सीएम की संवेदनहीनता कहा है। 

टीएमसी ने सीएम रेखा गुप्ता पर किया तंज
तृणमूल कांग्रेस ने रेखा गुप्ता के इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली में पानी संकट पर  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के यह विचार हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि दिल्ली में पानी का संकट है और ये यहां की मुख्यमंत्री के विचार हैं। भगवान बचाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी में ऐसे शिरोमणियों की भरमार है। 

 

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने भी उड़ाया मजाक
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने लिखा कि जो पानी हमारा आता है, वो बीच में इवैपोरेट हो जाता है, इसलिए पानी की कमी हो रही है। दिल्ली में पानी की किल्लत पर ये हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विचार। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इस बयान पर तंज करते हुए टिप्पणी की है। 

 

Tags - Delhi CM Rekha GuptaRekha GuptaWater Crisis in DelhiDelhi