पलामू में कोयल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से मेदिनीनगर के कई इलाकों में पानी भर गया है। 10 साल बाद आई इस बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
पलामू जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच ग्रासिम फैक्टरी के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
पलामू के मेदिनीनगर में चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी रोशन तिवारी के सोमवार अहले सुबह शहर थाना पहुंचकर सरेंडर करने की चर्चा है, हालांकि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
पलामू के चर्चित कोयल नदी गोलीकांड के आरोपी सुमित कुमार ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इलाज के लिए अस्पताल भर्ती।
झारखंड में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। वहीं अब पलामू में भी इसका असर तेज होता नजर आ रहा है।
मेदिनीनगर के बाइपास रोड स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स में गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या के मामले का पलामू पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी, अनुभूति सिंह उर्फ उड़ी और गोल्डेन य
पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सतीफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पलामू में शिक्षिका भारती पांडेय प्रकरण में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत DEO कार्यालय के लिपिक ईश्वरी दयाल राम निलंबित और अरुण कुमार गिरि का तबादला कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने चिकित्सीय सलाह और अवकाश आवेदन से जुड़े पूरे मामले पर स्पष्ट स्थिति जारी की।
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सहदेवा निवासी प्रभात कुमार मेहता के रूप में हुई है
पलामू के मेदिनीनगर स्थित JMP परिसर में देर रात तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने गार्ड विनोद सहाय की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुडरिया के पास वाहन जांच अभियान चलाकर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया। 10 बोरियों में छिपाकर रखा गया 320 किलो गांजा बरामद कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 75 वर्षीय श्याम लाल भुइयां की अवैध भरठुवा बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से मौके पर ही मौत हो गई।