logo

पलामू : टोटो से हुसैनाबाद जा रही नाबालिग से दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

टोटो से हुसैनाबाद जा रही नाबालिग से दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

पलामू:
Plamu News:
पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में कथित रूप से प्रयुक्त दो टोटो और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार, 1 नवंबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

टोटो से हुसैनाबाद जा रही थी नाबालिग, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार, घटना 31 अक्टूबर की है। नाबालिग पीड़िता ने उंटारी रोड थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि ग्राम लकड़ाही से हुसैनाबाद जाने के दौरान टोटो पर सवार तीन व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी के निर्देश पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

भदुमा गांव के रहने वाले हैं तीनों गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी सुधोध दीक्षित (38), मुकेश दीक्षित (26) और अभय दीक्षित (20) के रूप में हुई है।
दो टोटो और तीन मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे दो टोटो (JH 03AT 7471 एवं JH 03AV 3393) और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।


पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में उंटारी रोड थाना कांड संख्या 55/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी, उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरि सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। नाबालिगों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पलामू पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर सूचना दें।


 

Tags - Palamu NewsJharkhand CrimeMinor Rape CasePalamu PoliceUntari Road'