logo

पलामू में छठ घाट पर देशी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

पलामू में छठ घाट पर देशी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

पलामू:
Plamu News:
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में छठ घाट पर हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना 15-16 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर पथरा छठ घाट पर एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने छठ घाट पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक तेजी से सड़क की ओर भागने लगा। पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान
पूछताछ में युवक की पहचान 21 वर्षीय आकाश कुमार चौरसिया, पिता सुरेंद्र चौरसिया, निवासी महुआगंज, थाना चैनपुर, पलामू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कमर के बाएं हिस्से से एक देशी कट्टा और जींस की बाईं जेब से एक जिंदा गोली बरामद हुई। पुलिस ने युवक के पास से एक स्क्रीन टच मोबाइल, स्टील का मोटा कड़ा, स्मार्ट घड़ी, प्लेइंग कार्ड के पांच पैकेट और 1,000 रुपये नकद भी बरामद किए। हथियार और गोली के संबंध में पूछताछ करने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने सभी सामानों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 234/2026, दिनांक 16 नवंबर 2026 के तहत धारा 25(1-B)(a)/26 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Tags - Palamu NewsChainpur PoliceChhath GhatJharkhand CrimeArms Act