गुमला पुलिस ने अवैध नशापान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 258 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, साथ ही करीब 15000 रुपए नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं।
चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एक i20 कार से लगभग 27 लाख रुपये मूल्य की 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन को आज उनके कांके रोड स्थित आवास पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने अपनी नवप्रकाशित पुस्तक 'टेलीकॉम सूनामी' की प्रति भेंट की।
जमशेदपुर शहर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर से करीब 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है।
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, कपड़ा बेचने के बहाने गांव में आए तीन युवक बकरा चोरी करते हुए ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025 की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संचालित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया।
झारखंड को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की Business Reform Action Plan Survey 2024 में ‘टॉप अचीवर’ का सम्मान मिला है। यह पुरस्कार झारखंड को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के सुगना कॉलोनी, रविदास बस्ती, मोची बस्ती और एम टाइप क्षेत्र में मोहरदा जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है।
घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सभी मतदान दलों की सुरक्षित वापसी के उपरांत स्ट्रांग रूम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधिवत रूप से सील कर दिया गया है।
अवैध कोयले की तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस ने 10 नवंबर को पिपरा थाना क्षेत्र के चपरबार ग्राम के निकट अंचल अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखे गए लगभग तीन हाइवा कोयले को जब्त किया है।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “रन फॉर झारखंड – झारखंड के 25 साल, 25 कदम” कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को आज राज्य के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार ने सम्मानित किया।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लालपुर थाना क्षेत्र में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्लाजा चौक स्थित विडोरा बार एंड लॉन्ज की तलाशी ली ग