logo

रांची यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी, BMLT छात्रों का सत्र 2026 के बजाय 2030 तक खिंचने की आशंका; विद्यार्थी परेशान

bmlt.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता प्राप्त फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल (इरबा) के BMLT छात्रों ने सत्र में हो रही भारी देरी को लेकर कुलपति के नाम एक आवेदन रांची यूनिवर्सिटी के विभाग में सौंपा है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की लेटलतीफी के कारण उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।
पूरा मामला?
फ्लोरेंस कॉलेज के सत्र 2022-2026 के BMLT (बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) के छात्रों ने बताया कि वे अलग-अलग जिलों से यहाँ अपना भविष्य बनाने आए हैं। नियमानुसार, उनका कोर्स 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रों को आशंका है कि यह सत्र 2030 तक खिंच सकता है।
छात्रों के तीखे सवाल:
अपने आवेदन में लीड छात्र नेषार अहमद और अन्य विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन से तीखे सवाल पूछे हैं:

  • छात्रों के 'एकेडमिक लॉस' (Academic Loss) की भरपाई कैसे की जाएगी?
  • हर साल सत्र लेट होने के बावजूद सुधार क्यों नहीं हो रहा है?
  • सत्र विलंब होने से नौकरी (Jobs) पर पड़ने वाले असर का जिम्मेदार कौन होगा?

छात्रों ने इसे निंदनीय बताते हुए माँग की है कि सत्र को समय पर पूरा कराया जाए ताकि उनका साल और करियर खराब न हो।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar ranchi university news ranchi university khabar ranchi news