राजधानी रांची में बुधवार को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लगी धारा 144 की मियाद बढ़ा दी गई है।
झारखंड के सत्ताधारी दल के विधायक राजभवन पहुंचे हैं। बता दें कि राजभवन के सामने गहमागहमी बढ़ गई है।
झारखंड में हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का मामला अब तूल पकड़ रहा है। 28 जनवरी को हुई परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आई, जिसके बाद आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। आयोग ने अपरिहार्य कारणों से पेपर-3 की परीक्षा को कैंसिल करने की जानकारी दी है।
नीतीश कुमार (Nitish kumar) के नौवीं बार बिहार का सीएम बनने पर प्रदेश जदयू के नेताओं ने बधाई दी है। नीतीश के साथ जदयू नेताओं ने बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वोट करने जा रहे नव मतदाताओं को संबोधित किया। इसका लाइव प्रसारण किया गया।
हजारीबाग (Hazaribagh) के DC, SDO और नगर आयुक्त को हाईकोर्ट (High Court) ने सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की मीटिंग हुई। मीटिंग में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी। गर्भवती महिलाओं को मातृत्व किट दिया जाएगा।
राजभवन ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2024 का यूनिफार्म कैलेंडर जारी किया है। जिसमें विंटर वेकेशन की छुट्टियां हटा दी गई है। पहले 2024 के लिए 78 दिन की छुट्टी मंजूर हुई थी लेकिन बाद में राजभवन ने इसे घटा कर 72 दिन का कर दिया है।
गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
राजधानी रांची समेत राज्यभर का मौसम एक बार फिर लोगों को चौंका रहा है। ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया। यह स्थिति बीते 48 घंटे की तुलना में करीब 4.4 डिग्री कम है।
सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती को झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश बताने वाले झामुमो के आरोपों पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।
झारखंड में सहायक आचार्य के 26001 पदों पर होने वाली नियुक्ति परीक्षा के लिए आज से झारखंड के वैसे स्थानीय निवासी जिन्होंने सीटेट या दूसरे राज्य से टेट की परीक्षा पास की है, आवेदन कर सकेंगे।