logo

खड़गे के कथित अपमान पर भड़की झारखंड कांग्रेस, मोरहाबादी में प्रदर्शन

वोोजह2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में आक्रोश जताया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

खड़गे के बयान पर जताया विरोध 
दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई एक घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते, लेकिन उनके कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किया जाना उनके लिए अपमानजनक है। इसी मामले के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।
 

Tags - Jharkhand Congress Mallikarjun Kharge Keshav Mahto Kamlesh Rajesh Thakur Congress Protest Morabadi Bapu Vatika Haldwani