logo

80वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के कर्मवीरों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र और पदक

hemant_soren_distrubute_.jpg

द फॉलोअप/ रांची 
मुख्यमंत्री द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में झारखंड के कर्मवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सबसे पहले परेड के फर्स्ट-इन-कमांड (2022 बैच के आईपीएस अधिकारी) राघवेंद्र शर्मा, परेड के सेकंड-इन-कमांड परिचारी प्रवर द्वितीय अनीश मोमित कुजूर तथा अतिथि प्लाटून ओडिशा पुलिस के प्लाटून कमांडर अवर निरीक्षक दीपक बावरी को मुख्यमंत्री के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों का सम्मान
समारोह के दौरान सराहनीय सेवा के लिए पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक तथा वीरता पदक प्रदान किए गए। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक (रेल) डॉ. माइकल राज तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा अनुरंजन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक एटीएस  मनोज कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा  नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक तकनीक एवं संचार सेवाएं  अरुण कुमार तथा पुलिस निरीक्षक  असित कुमार मोदी को भी सम्मानित किया गया।
एसटीएफ और पुलिसकर्मियों को मिला सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार पालित, संजीव कुमार झा, विजय कुमार, दीपक पुंज तथा महेंद्र महतो को पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा चालक हवलदार मोहम्मद इकबाल, चालक हवलदार बिंद्राय मुंडरी, महिला आरक्षी मानती खलखो, प्रभा देवी, हवलदार विजय थापा, महिला हवलदार रंजीता कुजूर, आरक्षी विदेशी माझी, अजय कुमार दुबे, पुष्पा ओड़िया तथा दीपक कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कैलाश कुमार श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से जैप-1 रांची के हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ को अलंकृत किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
वीरता पदक से सम्मानित हुए जवान
वीरता के लिए पदक पुलिस निरीक्षक विनय कुमार (तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक, लातेहार), आरक्षी वेद प्रकाश महतो तथा आरक्षी रामचंद्र कुमार महतो को प्रदान किया गया। इन जवानों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं जवानों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि झारखंड के विकास एवं सुरक्षा में इन कर्मवीरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Tags - Hemant Soren Independence Day 2026 Jharkhand Police Ranchi News Award Ceremony