गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के तारापुर स्थित बंद पत्थर खदान में डूबी 55 वर्षीय सावनी मंझियान का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासन और राहत-बचाव टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन खदान के गहरे पानी में अब तक सफलता नहीं मिली ह
गिरिडीह में JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि सरकार द्वारा छात्रों की 98% मांगें मानने के बावजूद BJP ने आंदोलन को भड़काया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में BJP के 'झारखंड बंद' का जनता पर कोई असर नहीं दिखा।
रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में भाजपा का मिला-जुला बंद देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर दुकानें और बस परिचालन प्रभावित किया, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।
स्कूलों में पहुंचे बच्चों को लौटाया गया: झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहे। कार्मेल स्कूल समेत कई स्कूलों में पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।
गिरिडीह में फर्जी APK फाइलों gas bill update.apk के जरिए गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
गिरिडीह जिले में हुई वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने बगोदर प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गिरिडीह के बगोदर में जीटी रोड पर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 दुधारू पशुओं से लदा मिनी ट्रक जब्त किया। बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 10 गाय और 6 बछड़ों को मुक्त कराकर हजारीबाग गौशाला भेजा गया। चालक हिरासत में।
गिरिडीह के कोलड़ीहा में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 47 वर्षीय महिला रिफत प्रवीण की मौत। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग।
गिरिडीह में समाज कल्याण विभाग ने 35 दिव्यांगजनों को बांटी बैटरी चालित ट्राई साइकिल। मंत्री सुदीव्य कुमार और DC रामनिवास यादव ने योजना के तहत लाभुकों को सौंपी चाबी।
गिरिडीह के मँझिलाडीह गांव में जर्जर मिट्टी के घर में रहने को मजबूर हैं आदिवासी देवा सोरेन। पत्नी के निधन के बाद अकेले जीवन गुजार रहे देवा सोरेन को अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह पंचायत के बड़की लतबेधवा गांव में एक आदिवासी परिवार की स्थिति सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। गांव निवासी पत्नी सोरेन ने बताया कि उनका खपरैल मकान वर्षों पहले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।